वन ,खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी,4 वाहनों से वसूला 30 हजार जुर्माना….

वन,खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी,4 वाहनों से वसूला 30 हजार जुर्माना….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में वन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर चार वाहनों के चालान कर 30 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है। विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में हडकंप मच गया।

जानकारी के अनुसार विभाग को शिकायत मिल रही थी की भुपूर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर वन विभाग व खनन विभाग की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए छापेमारी की।
कारवाई के दौरान भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन में करते 4 वाहन दबोच कर 30 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।
कारवाई के दौरान वन विभाग के बीओ सुमन्त, वन रक्षक दीपराम, सुरजीत, वनकर्मी कीर्तन व माईनिंग विभाग के ईंस्पेक्टर संजीव कुमार, माईनिंग गार्ड विकेश, राजेश, मुकेश मौजूद रहे। विभाग की कारवाई से खनन माफियाओं में हडकंप मच गया तथा कुछ चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गये।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की खनन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 4 वाहनों के चालान कर 30 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!