गिरिनदी में जलस्तर बढ़ने से मवेशियों सहित बीच टापू में फंसा एक परिवार, देर रात को एसडीएम, डीएसपी टीम सहित मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटे….

गिरिनदी में जलस्तर बढ़ने से मवेशियों सहित बीच टापू में फंसा एक परिवार, देर रात को एसडीएम, डीएसपी टीम सहित मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटे….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सालवाला में गिरिनदी में जलस्तर बढ़ने से एक परिवार अपने मवेशियों के टापू में फंस गये है। सूचना मिलते ही देर रात को एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी बीर बहादुर टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जूट गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मुसलाधार बारिश होने से देर रात को रेणुका जी के पास जटोन डैम से पानी छोड़ा गया। जिस कारण गिरिनदी का जलस्तर बढ़ गया तथा सालवाला के पास गिरिनदी में एक टापू में गुजर समुदाय का एक परिवार अपने मवेशियों के साथ रहता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू के चारों और पानी फैल गया तथा दो पुरूष एक महिला और एक बच्चा सहित 10 से 15 मवेशी बीच टापू में फंस गए है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन और डीएसपी बीर बहादुर पुरूवाला पुलिस थाने के टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जूट गए है। नदी में फंसा परिवार टापू में सुरक्षित है। प्रशासन ने डैम प्रबंधक से संपर्क कर गेट को बंद करवा दिया है साथ ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की गिरिनदी में जलस्तर बढ़ने से सालवाला के पास टापू में एक परिवार फंस गया है तथा वह सुरक्षित है जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!