वन क्षेत्रों में खनन करने पर 2.34 लाख जुर्माना वसूला, 2 जेसीबी, 1 टिप्पर, 3 ट्रैक्टर जब्त…
वन क्षेत्रों में खनन करने पर 2.34 लाख जुर्माना वसूला, 2 जेसीबी, 1 टिप्पर, 3 ट्रैक्टर जब्त…
पांवटा साहिब में वन विभाग की कारवाई से खनन माफिया में हड़कंप…
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी वन विभाग की कारवाई…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में वन विभाग ने देर रात माजरा के सुदोंवाला खाले में अवैध खनन कर रहे माफियाओ के खिलाफ कारवाई करते हुए 2,34000 जुर्माना बसूला।
इस दौरान वन विभाग की टीम ने खनन माफियाओं की दो जेसीबी, एक टिप्पर सहित तीन ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए।
जानकारी के मुताबिक़ वन विभाग की टीम रेंजर हर्षमोहन, बीओ तपेन्द्र सिंह, दलीप, वनरक्षक चमन, संदीप व मस्तराम ने सूचना मिलने पर देर रात माजरा वन रेंज के अंतर्गत सुदोंवाला खाले में अवैध खनन पर कारवाई करते हुए खनन मे लिप्त दो जेसीबी व एक टिप्पर धर लिया।
इन जेसीबी द्वारा अवैध खनन कर माल ढोया जा रहा था। वहीं गोजर क्षेत्र मे कारवाई करते हुए बीओ सचिन शर्मा, वनरक्षक कपिल, ज्योति, धनवीर, सचिन चौहान ने तीन ट्रैक्टर दबोचे।
जिसके बाद भारतीय वन अधिनियम के तहत इन के खिलाफ कार्यवाई की गयी व अवैध खनन-कारियों से रू 2,34,000 जुर्माना वसूला गया है।
मामले की पुष्टि करते डीएफओ कुणाल ने बताया की वन विभाग द्वारा खनन के खिलाफ कार्यवाई जारी है। उन्होंने कहा की वन विभाग पिछले एक महीने में खनन माफियाओ के खिलाफ कारवाई जारी है।
