पांवटा साहिब शहर में जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए एसडीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक…

पांवटा साहिब शहर में जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए एसडीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक…

NH,PWD को नालियों को साफ करने के दिये निर्देश…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब शहर में बरसात में होने वालें जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एसडीएम विवेक महाजन ने विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई तथा अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसडीएम विवेक महाजन ने बरसात में होने वालें जलभराव से निपटने के लिए नगर परिषद व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान एसडीएम ने नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से सुझाव भी लिए। पांवटा साहिब नगर परिषद में कई वार्डो में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होती है। जिससे कई लोगों के घरों में पानी भर जाता है। एसडीएम विवेक महाजन ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को शहर की सीवरेज नालियों को समय रहते सफाई करने के निर्देश दिये साथ ही नैशनल हाईवे व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़को के साथ लगती नालियों को भी साफ करने आदेश दिए है। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की शहर में जलभराव न हो इसके लिए पहलें ही तैयारियां करने की आवश्यकता है। शहर में कई जगह पर जलभराव की समस्या रहती है। जिसकी तैयारियां अभी से करना बहुत जरूरी है ताकी लोगों को समस्या न हो साथ ही नगर परिषद को ऐसी जगह को चयनित करने को कहा गया है जहां पर जलभराव की समस्या रहती है ताकी समय से पहलें की उसका समाधान निकाला जा सके।
इस दौरान बैठक में तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री,नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया,ईओ एसएस नेगी, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नैशनल हाईवे सहायक अभियंता सूर्य कांत, सहायक अभियंता श्याम सिंह पुंडीर, कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल, अधीक्षक जगदीश अत्री, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!