राधास्वामी सत्संग ब्यास ने कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए की व्यवस्था..

राधास्वामी सत्संग ब्यास ने कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए की व्यवस्था..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सुरजपुर राधास्वामी सत्संग ब्यास अपने आश्रम में कोरोना संक्रमित लोगों के तीमारदारों को ठहरने व खाने के लिए सुविधा तैयार की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सुरजपुर में स्थित जेसी जुनेजा अस्पताल को कोविड केयर अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 40 ऑक्सीजन बेड़ है तैयार किये गये। अस्पताल में कोरोना संक्रमण मरीजों के साथ आने वालें तीमारदारों के ठहरने के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास ने की है। उन्होंने 20 बेड़ तैयार किये है साथ ही खाने की व्यवस्था भी की हुई है। कुछ दिन पहलें पांवटा साहिब के एसडीएम ने आश्रम का दौरा किया था। राधास्वामी सत्संग ब्यास सूरजपुर के सेवादार बीआर चौधरी,लायक राम, पीआर नायर,जथेदार अमर सिंह,मामराज, प्रेम सिंह आदि ने बताया की अस्पताल में आने वालें कोरोना संक्रमण मरीजों के तीमारदारों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई है। अभी 20 बेड़ तैयार किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!