सतौन पंचायत में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 60 वर्षीय व्यक्ति ने चंडीगढ़ अस्पताल में तोड़ दम..
सतौन पंचायत में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 60 वर्षीय व्यक्ति ने चंडीगढ़ अस्पताल में तोड़ दम..
क्षेत्र में कोरोना के मामलें बढ़ने से प्रशासन चिंतित…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरीपार क्षेत्र के सतौन में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत हुई है। 60 वर्षीय व्यक्ति का चंडीगढ़ के आसपास में उपचार चल रहा था। जहां पर सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहलें भी सतौन में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। सतौन पंचायत में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। जिससे पंचायत व प्रशासन चिंतित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय व्यक्ति की एक सप्ताह पहलें तबीयत खराब हुए। कुछ दिन तक व्यक्ति का उपचार घर में ही चलता रहा जब व्यक्ति की तबीयत अधिक खराब हुए तो परिजनों ने कोरोना का टेस्ट करवाया जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। व्यक्ति की तबीयत अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में ले गये जहां पर करीब 5 दिन उनका उपचार चलता रहा। लेकिन आज सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहलें भी सतौन पंचायत में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है तथा सतौन पंचायत में यह दूसरी मौत हुई है। सतौन पंचायत में दिनप्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। जिससे पंचायत व प्रशासन चिंतित है।
उधर राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की सतौन पंचायत के एक व्यक्ति की चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। सतौन पंचायत में कोरोना संक्रमण से यही दुसरी मौत है।
