हिमाचल आने के लिए अब यूं जारी होंगे पास……
हिमाचल आने के लिए अब यूं जारी होंगे पास……
एसडीएम से जारी ई पास मिलने पर ही बाहरी राज्यों से करें यात्रा शुरू…..
हिमाचल में प्रवेश करने से पहले करना होगा जानिए किन नियमों का पालन
न्यूज़ एप/शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की थी।
लेकिन शुक्रवार को जाली कोविड ई-पास बनाए जाने का मामला आने के बाद प्रदेश सरकार ने अब कोविड पास को लेकर नए नियम जारी किए हैं।
अब बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रवेश करने से पहले कोविड पास लेना जरूरी होगा। बता दें कि कोविड पास के लिए व्यक्ति को पहले covidepass.hp.gov.in
पोर्टल पर आवेदन करना हो होगा।
आवेदन के बाद उसे एक पंजीकरण नम्बर मिलेगा । उसका आवेदन जहां वह जाना चाहता है वहाँ के एसडीएम के खाते में जाएगा जो उसे स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकता है।
स्वीकृति पर आवेदक को दिए गए मोबाइल नम्बर पर मैसेज आ जाएगा। जिसमें प्रवेश का पास डाउनलोड करने का लिंक होगा। यह पास उसे बॉर्डर पर दिखाकर स्कैन करवाना होगा।
यदि उसके बावजूद भी किसी व्यक्ति को कोई समस्या आती है तो वह जिस जगह जाना चाहता है। वह वहां के एसडीएम से संपर्क कर सकता है।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने पास जारी करने की प्रक्रिया में यह बदलाव करने की पुष्टि की है।
