कैबिनेट फैसला: दैनिक व अनुबंध कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा…..

कैबिनेट फैसला: दैनिक व अनुबंध कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा…..

बैठक में अंशकालिक कार्यकर्ताओं के लिए भी लिए ये अहम निर्णय….

ये नए 26 पद सृजित, भरेंगे बीडीओ के पद

न्यूज़ एप/शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने दैनिक/कंटींजेंट कार्यकर्ताओं की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया। प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिन दैनिक/कंटींजेंट कार्यकर्ताओं 31 मार्च, 2021 को अपने निरन्तर सेवा काल के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं अथवा 30 सितम्बर, 2021 को पूरा करने जा रहे हैं। उन्हें नियमित किया जाएगा।

इन्हें विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत उन अनुबंध कर्मचारियों के सेवाकाल को नियमित करने का निर्णय लिया गया।

जिन्होंने 31 मार्च, 2021 को तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा किया है अथवा जिनका सेवाकाल 30 सितम्बर, 2021 को पूरा होने जा रहा है, उन्हें भी नियमित किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने उन अंशकालिक कार्यकर्ताओं की सेवाओं को विभिन्न विभागों में दैनिक भोगी के रूप में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया।

जिन्होंने 31 मार्च, 2021 को 8 वर्ष का निरन्तर सेवाकाल पूरा कर लिया है अथवा 30 सितम्बर, 2021 को पूरा करने जा रहे हैं, उन्हें दैनिक भोगी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

हिमाचल मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के बाली चौकी में राज्य सेरी उद्ययमिता विकास नवाचार केन्द्र में तकनीकी और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के 19 पद भरने का निर्णय लिया, ताकि हाल ही में खोले गए इस केंद्र का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से खंड विकास अधिकारी के दो पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणी के 26 पद सृजित करने के साथ मण्डी जिले की धर्मपुर तहसील के अन्तर्गत बरोटी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को संस्तुति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए अपने एक माह के वेतन का अंशदान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य सचिव अनिल खाची जी को चैक भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!