खनन व्यवसाय एवं समाजसेवी जालम सिंह फौजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

खनन व्यवसाय एवं समाजसेवी जालम सिंह फौजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के खनन व्यवसाय एवं कमरूऊ निवासी जालम सिंह फौजी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और रविवार करीब 4 बजें उन्होंने अपने निवास स्थान देवलाह में अंतिम सांस ली।
जालम सिंह फौजी खनन व्यवसाय और समाजवादी थे। उनके निधन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, भजौन पंचायत के प्रधान गुलाब चौधरी,सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, बड़वास पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, प्रेम चौहान आदि ने दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!