मानपुर देवड़ा स्कूल की छात्रा का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

मानपुर देवड़ा स्कूल की छात्रा का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की छात्रा कल्पना पुत्री पप्पू का चयन अंडर-19 आयु वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के डीपीई श्री मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो कि जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की तीन हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया था तथा अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर ने हिमाचल में हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर कल्पना का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता जो की जालंधर में आयोजित की जाएगी, इस प्रतियोगिता में कल्पना बतौर गोलकीपर अपनी भूमिका निभाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने इस खिलाड़ी छात्रा को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा की बहुत कम समय में इस विद्यालय ने इस प्रकार की उपलब्धि हासिल की है जो की संपूर्ण इलाके एवं जिला सिरमौर के लिए बड़े ही गर्व का विषय है। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, एसएमसी सदस्य विक्रम सिंह, हरविंदर सिंह, सितार मोहम्मद, मानपुर देवड़ा पंचायत प्रधान कुसुम देवी, उप प्रधान संदीप कुमार, बीडीसी सदस्य अबीता देवी तथा शेर सिंह, उमापाल, रमापाल, रामकुमार, रिंकू राम, राकेश कुमार, नंद वीर सिंह, अशोक कुमार, सहित सभी स्थानीय निवासियों ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, डीपीई एवं इन बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!