यूक्रेन और रूस के युद्ध के चलते बढ़ी विद्युत समस्या : सुखराम चौधरी
यूक्रेन और रूस के युद्ध के चलते बढ़ी विद्युत समस्या : सुखराम चौधरी
सिरमौर में भाजपा जीतेगी पांचों सीटे: विनय गुप्ता
न्यूज़ एप पांवटा साहिब
यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण प्रदेश में बिजली की समस्या पैदा हो रही है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के चलते विश्व भर में कोयले के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जबकि विद्युत उत्पादन के लिए कोयला अहम संसाधन है, ऐसे में कोयले के दामों में वृद्धि के कारण विद्युत उत्पादन में कमी आई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से लगातार बढ़ रहे पावर कट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार विद्युत समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। यहां तक कि पड़ोसी राज्यों से महंगे दामों पर बिजली खरीद कर आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बरसात की कमी के कारण भी विद्युत उत्पादन में कमी आई है। जैसे ही एक अच्छी बरसात होगी, इसके साथ ही काफी हद तक विद्युत उत्पादन की समस्या का समाधान हो जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की आने वाले समय में प्रदेश में एक लाख युवा मोर्चा की रैली की जायेगी जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में जिस भी व्यक्ति को पार्टी टिकट देगी। उसे एकजुट होकर चुनाव में जीतकर विधानसभा में भेजा जायेगा। विनय गुप्ता ने कहा की सिरमौर जिला में जयराम ठाकुर ने पांचों विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है इस लिए सिरमौर से भाजपा पांचों सीटें जीतेगी।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, नरेश खापड़ा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रमेश तोमर, चरणजीत चौधरी, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी आदि मौजूद थे।
