सिरमौर वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन,9 मई से बिलासपुर में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता…

सिरमौर वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन,9 मई से बिलासपुर में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता…

30 अप्रैल से पांवटा साहिब में लगेगा परिक्षण कैंप…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन ने पांवटा साहिब में सिरमौर वरिष्ठ क्रिकेट टीम के चयन करने के लिए परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चयनकर्ताओं ने वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया की 9 मई से बिलासपुर में हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। जिसके लिए सिरमौर वरिष्ठ क्रिकेट टीम के चयन के लिए पांवटा साहिब में परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाभर के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। परिक्षण शिविर के बाद चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसका पांवटा साहिब में कैंप लगाया जायेगा जिसमें 15 खिलाड़ियों की टीम का चयन बिलासपुर के लिए किया जायेगा। जिसमें सिरमौर वरिष्ठ क्रिकेट टीम के कैंप के लिए अंकुश धारीवाल, देस राज, ह्रदेश, साहिल, प्रशांत तोमर, अंलक्रित शर्मा,रोहित कौलिश, दानिश,गौरव चोपड़ा, अचल देव, विवेक कुमार,हिमांशु शर्मा, पार्थ वालिया,आलोकित,हिमांशु नारनौल, आकर्षित भूटानी,शिवचरण,रोहित ठाकुर, दिक्षित, प्रियांशु सूर्या, सौरव शर्मा, संता सिंह, भानु प्रताप, योगेश कुमार, गुरविंदर टॉली, वैभव शर्मा, नीतीश भारद्वाज व नवनीत चौधरी, मोहसिन खान व दिनेश चंद आदि का चयन किया गया है। 30 अप्रैल से 10 मई तक पांवटा साहिब में परिक्षण कैंप लगाया जायेगा।
इस मौके पर सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, महासचिव राजेंद्र बब्बी, चयनकर्ता सुभाष चौधरी, संजय पंडित, वीरेंद्र पाल, वेदप्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह,अनुदीप सिंह, अश्वनी रॉय, गोपाल सिंघटा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!