कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,विधायक हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र में 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन….

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,विधायक हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र में 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन….

60 साल में विधायक हर्षवर्धन चौहान अपने गांव में भी सिंचाई कुहल तक नहीं बना पाए…

कांग्रेस लोगों को ठगने का काम करते हैं, भाजपा काम पर विश्वास रखते है

गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर: बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

राजकीय प्राथमिक पाठशाला शरली में स्वर्ण जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ विधालय योजना के अंतर्गत निर्मित भवन का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया।

शरली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में भी शिक्षा को अच्छी सुविधाएं देकर बच्चे आगे निकल रहे हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो दो मोडल स्कूल दिये है जिसमें स्मार्ट क्लास लग रही है। जिस कारण ग्रामीणों क्षेत्रों के बच्चों को भी कंप्यूटर की सुविधा देकर बच्चों को भी स्मार्ट बना रहे हैं। बलदेव तोमर ने कहा की मस्त भोज क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल, दो दिन नायब तहसीलदार जाखना में बिठाने की घोषणा की है जिससे क्षेत्र के लोगों के घर-द्वार ही काम होंगे। इसके इलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर का दर्जा दिया है जिससे अब आपके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा की जयराम सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों की चिंता की है। इस लिए 70 साल की आयु को 60 साल की है जिससे प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की हिम केयर योजना चलाकर लोगों को 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 10 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन मिले हैं। बलदेव तोमर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र का जनजातीय मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर है तथा केंद्र सरकार को रिपोर्ट तैयार कर भेजी है जिसका नतिजा अच्छा मिलेगा। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बन रही है तथा जयराम ठाकुर दुसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस लिए शिलाई से भी भाजपा का विधायक जीताकर अपना योगदान दे।

इस मौके पर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने शरली पंचायत के सेंगा सड़क बनाने व कुबली गांव के लिए पेयजल योजना बनाने की घोषणा की साथ ही शरली मंदिर के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,विधायक हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र में 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन….

शरली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शरली गांव में 8 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए माया राम चौहान, मान सिंह, संतराम,तोताराम, रंगी राम,खजान सिंह, कंवर सिंह,रमेश शर्मा आदि का खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने माला पहनाकर भाजपा पार्टी में उनका स्वागत किया है।

इस मौके बीपीईओ कमला देवी, बीआरसीसी बलवीर चौहान, खजान सिंह,जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, कुंदन सिंह शास्त्री, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार,मदन सिंह, सुरेश चौहान,माया राम चौहान, रणसिंह चौहान, अनिल, रंगी लाल, जोगेंद्र सिंह,टीका राम शर्मा,अमर सिंह,वीर सिंह नंबरदार, सतपाल चौहान, बलवीर सिंह, जालम सिंह, नरेश चौहान, प्रदीप,दिवान सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!