नैशनल हाईवे पर दो बाईक के आपसी भिडंत में पांच घायल, तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया रैफर….

नैशनल हाईवे पर दो बाईक के आपसी भिडंत में पांच घायल, तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया रैफर….

एक घायल महिला की नहीं हुई पहचान, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में होली के दिन रैनबैक्सी चौक के पास दो बाईक के आपस में भिडंत होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिसमें से तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों में से एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को नैशनल हाईवे पर एक बाईक पांवटा साहिब से माजरा की तरफ जा रही थी की दूसरी बाईक बातापुल से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी की रैनबैक्सी चौक के पास दोनों बाइकों की आपस में भिडंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गज। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गये जहां पर तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। बताया जा रहा है की दो घायल धौलाकुआं के रहने वालें है जबकी दो लोग उत्तराखंड के है जबकी एक घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की दो बाईक के आपसी भिडंत मे पांच लोग घायल हो गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!