मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये के योजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास….

मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये के योजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास….

न्यूज़ एप/शिलाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान शिलाई क्षेत्र के करीब 200 करोड़ के विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर से सीधा डिग्री कॉलेज सिलाई पहुंचे उसके बाद मुख्यमंत्री सिलाई एचडी में परिसर में पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के 120 करोड़ रूपये के लगात से बनने वाली कुल 16 योजना में से 5 योजना के उद्घाटन 11 योजनाओं के शिलान्यास किए। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने
जल शक्ति विभाग के 75 करोड़ रूपये के कुल 12 योजनाओं में जिसमें 3 का उद्घाटन व 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके इलावा मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग के योजनाओं के भी उद्घाटन व शिलान्यास किये।
इस दौरान खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर,एडीसी सोनाक्षी तोमर,ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप,विधायक राजीव बिंदल,
एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा,डीएसपी बीर बहादुर,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पीके उप्रेती, जलशक्ति विभाग अधिशासी शिलाई राजेश कुमार,अजय चौधरी,राजेश चंदेल,बीडीओ विनीत कुमार, सहायक अभियंता सुरजीत चौधरी, जोगेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!