कोविड वैक्सीन लगाने में युवाओं में दिखा जोश,462 ने लगाई वैक्सीन..

कोविड वैक्सीन लगाने में युवाओं में दिखा जोश,462 ने लगाई वैक्सीन..

3 PHC में डटी रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें..

CHC कफोटा में 86 लोगों को लगी वैक्सीन..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक लोगों के कोरोना टीकाकरण में युवाओं में जोश दिखा है। युवाओं ने वैक्सीन लगाने में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 45 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का एलान किया था। प्रदेश सरकार ने 17 मई से 18 वर्षों से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया हुआ है। जिसके बाद 17 मई से टीकाकरण का अभियान शुरू किया है। युवाओं में वैक्सीन लगाने के लिए पूरा जोश दिखा। युवाओं ने टीकाकरण में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शुक्रवार को पांवटा साहिब उपमंडल में सिविल अस्पताल, सीएचसी कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, कुड़ियों व गौरखुवाला आदि स्वास्थ्य केंद्र में 462 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को कफोटा सीएचसी में भी 86 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाई। इस अभियान में डॉक्टर भारत शर्मा,एएनएम- सुषमा सुद,सीएचओ विनिता, नूतन ठाकुर,फार्मासिस्ट संदेश मित्तल,तुलसी राम,आशा वर्कर बबीता, अनिता, मालो देवी, इन्द्रा,सुनिता आदि मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की शुक्रवार को 18 साल से अधिक लोगों का कोरोना वैक्सीन का अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना वैक्सीन सिविल अस्पताल सहित एक सीएचसी व तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 462 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!